Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मांड नदी तट पर किये गये अवैध राखड़ डंपिंग पर की गई कार्यवाही, अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही जारी…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। डभरा एसडीएम से प्राप्त जानकारी अनुसार चंद्रपुर तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत चंदली में मांड नदी तट पर सत्या राणा पति मदन सुंदर राणा द्वारा अपने निजी भूमि पर राखड़ डंप करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा बालेश्वर राम तथा तहसीलदार चंद्रपुर अभिजीत राजभानु को दी गई। जिसके तहत एसडीएम डभरा द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार चंद्रपुर को अवैध राखड डंपिंग पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। जिससे राजस्व अमलों द्वारा एसडीएम डभरा के मार्गदर्शन में मौके पर जांच की गई तथा राखड डंपिंग को नियम के विरुद्ध नदी तट से 98 मीटर पर डंप किया जाना पाए जाने पर मौका जांच पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी तहसीलों में अवैध राखड डंपिंग पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

See also  TI TRANSFER : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा तबादला, 30 निरीक्षकों समेत कई अधिकारियों को नई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!