Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कोलकात्ता हाइकोर्ट के फैसले से इंडी गठबंधन का पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा हुआ उजागर : मोहन…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष मोहन यादव ने कोलकात्ता हाइकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताते हुए कहा कि देश के पुरे पिछड़े वर्ग के सामने आज इस झुठे गठबंधन का चेहरा सभी के सामने उजागर हो गया जिसे इंडी गठबंधन के गाल पर करारा तमाचा बताया है। आरक्षण समाप्त करने और संविधान बदलने का झुठा आरोप भाजपा पर लगाने वाली कांग्रेस और उसकी इंडी गठबंधन ने पिछड़ा वर्ग के हक व अधिकार पर डाका डालने का काम किया है। यादव ने कहा कि हम सभी जानते है कि धर्म आधारित आरक्षण का भारतीय संविधान में कोई स्थान नही है कोलकात्ता उच्च न्यायालय का इससे सम्बन्धित एक फैसला आया है जिसमे कोर्ट ने 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी किए गए सभी धर्म आधारित ओबीसी प्रमाणपत्रो को रद्द कर दिया है। यह देश के ओबीसी आदिवासी और तमाम पिछड़े समाजो के लिए बड़ा फैसला है उन्होने कहा कि इसमे सबसे बड़ी शर्मनाक बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उच्च न्यायालय के इस आदेश को मानने के लिए तैयार नही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यह स्पष्ट कर रहे कि धर्म आधारित किसी आरक्षण का भारत में कोई स्थान नही है। लगातार संविधान के बारे में दुष्प्रचार करने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए कि इंडी गठबंधन द्वारा किए जा रहे इस कृत्य पर उसका क्या कहना है। वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन अपनी सभी हदे पार कर चुकी है जिसे न तो भाजपा बर्दाश्त करेगी न ही देश का पिछड़ा आदिवासी व दलित वर्ग बर्दाश्त करेगा कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।

See also  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, हरेली त्यौहार एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तैयारियों की समीक्षा की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!