Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

07 दिवस के भीतर 48 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन चालको के विरूद्ध धारा 185 मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मोटर वाहन को जप्त किया गया…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा एवं अति.पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत् लगातार कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में 17 मई 2024 से 23 मई 2024 तक अभियान चलाया गया था जिसमें जिले के थाना/चौकियों क्षेत्र में सघन चेकिंग किया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, बिना लायसेंस के वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना एवं अन्य मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत जिले में 07 दिवस के भीतर कुल 865 वाहन चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। तथा 48 वाहन चालको के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पायें जाने से वाहनो को जप्ती कार्यावाही की जाकर मोटर अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, एवं 04 माल वाहक गाड़ियो में सवारी बैठाने वालो वाहन चलाको के विरूद्ध मोटर अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
जिला पुलिस जांजगीर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नही चलाने एवं मालवाहक गाड़ी में सवारी नही बैठाने के संबंध में तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगो को समझाइस दी जा रही है।

See also  अबूझमाड़ में स्कूली बच्चों को मिला जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री की मंशानुरूप शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व ही जारी हुए जाति प्रमाण पत्र....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!