Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विभिन्न धाराओं के तहत 59 वाहनों पर की गई कार्यवाही…

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विभिन्न धाराओं के तहत 59 वाहनों पर की गई कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्व यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
यातायात चेकिंग के दौरान 04 व्यक्ति को शराब पीकर बाइक चलाए पायें जाने पर बाइक को जप्त कर यातायात नियम के तहत् कार्यवाही की गई।
वाहन चालकों के विरूद्ध धारा 185 MV ACT की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यातायात उलल्धन करने वालो के विरूद्व मोटरयान अधिनियम के तहत यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
यातायात पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में 09 अक्टूबर 2023 को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया, जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, बाइक में तीन सवारी वाहन में रिफ्लेक्टर ग्लास नहीं होना, पार्किंग लाईन का नही होना एवं शराब पीकर वाहन चालाने वालों के विरूद्ध अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 59 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 16,500 रुपए का समन शुल्क लिया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने शराब पीकर वाहन नही चलने तथा तीन सवारी नही चलने हेतु समझाईस दी जा रही है।

See also  रोहित शर्मा होने वाले थे रिटायर, फिर बदला फैसला…, कहा-हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उनके सम्बंध अच्छे नहीं चल रहे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!