Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

‘‘बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का पुण्य दे रही है सरकार, रामलला का दर्शन सौभाग्य की बात‘‘…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 850 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए गरियाबंद जिले के देवभोग निवासी 60 वर्षीय लालधर यादव, तुलसी राम यादव, सुनाधर यादव, मकरन नायक और 60 वर्षीय चाम्पर नेताम ने बताया कि प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहली बार दर्शन करने जा रहे हैं। मन में एक अलग खुशी महसूस हो रही है।

See also  बजट में ऑटो सेक्टर के साथ नाइंसाफी! EV-हाइब्रिड कारों पर टूटीं उम्मीदें, टैक्स में नहीं कोई छूट

गरियाबंद जिले के 60 वर्षीय फूलकुंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रशासन ने गरियाबंद जिले से रायपुर स्टेशन तक लाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई थी। हमारे गांव से और भी साथी लोग भी बड़ी संख्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने एक साथ ट्रेन में जा रहे हैं।
गरियाबंद जिले के गांव हरदीभाठा के 70 वर्षीय सोनबाई और उषा बाई पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था, साफ सुथरा ट्रेन, नाश्ता भोजन की भी उत्तम व्यस्था की गई है।

See also  भागवत का अर्थ है भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तारण : पं. मुकेश तिवारी...

रायपुर जिले के आरंग निवासी 60 वर्षीय नंदलाल, सकरी गांव के 62 वर्षीय छन्नूलाल साहू, 60 वर्षीय मस्तराम ने बताया कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए मन बहुत उत्सुक है। छत्तीसगढ़ शासन ने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उम्र के इस पड़ाव में तीर्थ यात्रा करने का मन सभी का रहता है। किंतु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यात्रा नहीं कर पाते है। ऐसे परिवारों के बुजुर्गों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए सकरी गांव की 62 वर्षीय जानकी बाई और अकोली गांव की 60 वर्षीय सोनबती साहू ने बताया कि उन्हें प्रभु श्री राम का बुलावा आया है। दर्शन करने मन उत्सुक है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!