Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

घर अंदर घुसकर महिला को अकेली पाकर छेडछाड करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। घर अंदर घुसकर महिला को अकेली पाकर छेडछाड करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़िता 11 जनवरी 2024 को शाम करीब 04.30 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ अकेली अपने घर में सो रही थी उसी समय आरोपी गगन कुम्भकार जबरन प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर प्रार्थिया को बेजत्ती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाई तो भाग गया की  रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 454, 354, 354 (क), 354 (ख) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी गगन कुमार कुम्भकार उम्र 31 वर्ष साकिन मनका दाई मंदिर के पास अकलतरा थाना अकलतरा को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर  का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पटटावी सउनि अरूण कुमार सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे, विवेक ठाकुर, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

See also  हाइवे पर भीषण सड़क हादसा,गलत साइड में खड़े ट्रेलर से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!