Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रथम क्रिएटिविटी चैम्पियन वर्कशॉप का किया गया आयोजन, नवागढ़ ब्लॉक के 25 गांव से 52 युवा युवतियों को दिया गया प्रशिक्षण…

जांजगीर-नवागढ़। मां भगवती देवी दाई एवं लिंगेश्वर महादेव की पावन नगरी नवागढ़ में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रथम क्रिएटिविटी चैम्पियन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक सुखनंदन दास (प्रथम कार्यकर्ता नवागढ़) ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा की जैसा कि आप जानते हैं, मुंबई में सन 1994 को स्थापित प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन शिक्षा एवं व्यावसायीक प्रशिक्षण क्षेत्र में कार्य करनेवाली देश की अग्रणी गैर लाभकारी संस्था है। प्रथम संस्था ‘युथनेट’ कार्यक्रम अंतर्गत देश के 16 राज्यों के लगभग 20,000 गाँव में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण क्षेत्र में कार्यरत हैं। ‘युथनेट’ कार्यक्रम के तहत बच्चें, युवा व ग्रामीण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूकता आदि से लाभान्वित हो रहें हैं। आज प्रथम के “क्रिएटिविटी क्लब” इस महत्वकांक्षी उपक्रम में 25 गाँव से एक्टिव युवाओं का चयन क्रिएटिविटी चैंपियन के रूप में हुआ। जिन्हे प्रथम के इस एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित किया गया। जहाँ उनको प्रथम क्रिएटिविटी क्लब अंतर्गत उनकी भूमिका विस्तृत रूप में बतायी गई। इस कार्यक्रम में नवागढ़ ब्लॉक के 25 गांव से 52 वालंटियर्स शामिल हुए, जिन्हे प्रशिक्षण दिया गया, और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रंजीत चंद्रा मेंटर लीडर ने  प्रशिक्षण के बारे में बताते हुए कहा की सभी वालंटियर्स को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कोर्स के बारे में बताये और सभी से प्रोजेक्ट बनवाया गया।
वॉलिंटियर्स को प्रथम क्रिएटिविटी क्लब के अंतर्गत होने वाले दोनों थीम के बारे में बताया गया साथ ही अपने गांव के सभी बच्चो से यह सबमिशन कैसे और कहा कराए इसके बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित दिनेश सारथी (कलस्टर प्रमुख बिलासपुर) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपसे अपेक्षा करते हैं  की अपने गाँव समुदाय से 18 साल से ऊपर के जरुरतमंद या बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार से जुड़ने में सहयोग करे। हम आपसे निवेदन करते हैं की आप अपने गाँव के 18 साल से 30 साल के रोजगार जरुरतमंद युवक युवतियोंकी सूचि बनाकर हमे देने का कष्ट करे ताकि उन्हें हम निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड सके ताकि उनके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी वॉलिंटियर्स को ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में वालेंटियर साथीगण समेत प्रथम संस्था से दिनेश सारथी कलस्टर प्रमुख, एवं रंजीत चन्द्रा मेंटर लीडर उपस्थित रहे, उनके मार्गदर्शन और सानिध्य में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

See also  IAS रजत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी: बने नए GAD सेक्रेटरी, मुकेश बंसल का एडिशनल चार्ज खत्म...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!