Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए 1.14 करोड़ रूपए जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसके लिए राज्य के 146 विकाखण्डों में आयोजन के लिए एक करोड़ 14 लाख 25 हजार रूपए का आवंटन कलेक्टर के माध्यम से जारी किया गया है।

राज्य के संस्कृति संचालनालय के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत विकासखण्ड स्तर पर मानस मंडलियों के भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राशि का आवंटन किया गया है। यह राशि कलेक्टर के माध्यम से संबंधित पंजीकृत मानस मंडलियों को उपलब्ध कराई जाएगी। ज्ञातव्य है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित ‘‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘‘ के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर संबंधित जिला कलेक्टर को उक्त राशि आबंटित की गई है।

See also  राज्यसभा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर हंगामा…

आवंटित राशि में से रायपुर, धमतरी, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बिलासपुर, सक्ती जिले को 3.25 लाख-3.25 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, महासमुन्द, बालोद, कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले को 3.75 लाख-3.75 लाख रूपए का आवंटन जारी किया गया है। दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सुकमा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 2.75 लाख-2.75 लाख रूपए, बस्तर, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़ जिले को 4.75 लाख-4.75 लाख रूपए का जारी आवंटन शामिल है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, नारायणपुर, कोरिया जिले को 2.25 लाख-2.25 लाख रूपए, बलरामपुर, सूरजपुर जिले को 4.25 लाख-4.25 लाख रूपए और जशपुर जिले को 5 लाख 25 हजार रूपए आवंटन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है।

See also  बिलासपुर: कवच प्रणाली से लैस हुआ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का पहला रेल इंजन, 551 रेल इंजनों में किया जाएगा स्थापित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!