Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गोवा से भूटान जा रही शराब बिलासपुर में उतारी, एसीसीयू की टीम ने मुख्य आरोपित को रायपुर से किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। बिलासपुर गोवा से भूटान जा रहे शराब के कंटेनर से 10 पेटी शराब बिलासपुर में उतारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कंटेनर ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपित फरार हो गया था। एसीसीयू की टीम ने रायपुर के वीआईपी कॉलोनी से मुख्य आरोपित पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग की कार्रवाई से खुला मामला…

आबकारी विभाग की टीम ने 10 फरवरी को पेंडीडीह बाइपास में एक कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की थी। पूछताछ में कार चालक रवि शर्मा ने बताया कि छतौना के पास एक कंटेनर में भारी मात्रा में शराब है, जिसे कुछ लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस पर टीम ने छतौना में घेराबंदी कर कंटेनर ड्राइवर शिवकुमार सैनी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि कंटेनर में 1000 पेटी शराब लेकर जाने का परमिट था, लेकिन केवल 990 पेटी शराब ही मिली। इस पर पुलिस ने कंटेनर और शराब जब्त कर ड्राइवर को जेल भेज दिया।आबकारी विभाग की जांच में पता चला कि सूर्या विहार, सरकंडा निवासी पंकज सिंह ने ड्राइवर को 50 हजार रुपये का लालच देकर 10 पेटी शराब उतरवाई थी। उसने कुल 50 पेटी शराब उतरवाने की योजना बनाई थी। इस साजिश में चंडीगढ़, अंबाला, मोहाली, कुरुक्षेत्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली। इस बीच पंकज सिंह फरार हो गया। जांच के दौरान पता चला कि वह रायपुर के वीआईपी कॉलोनी में छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

See also  मुख्यमंत्री ने ग्राम चिर्रा निवासी किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद... उच्च शिक्षा के प्रति रुचि देखकर मुख्यमंत्री बघेल ने किरण को गिफ्ट किया लैपटॉप...

बैंक खातों से हुआ खुलासा…

पुलिस ने आरोपितों के बैंक डिटेल की जांच की, जिसमें पंकज सिंह और जयप्रकाश बघेल के खातों में गोवा और अन्य राज्यों के लोगों से लेनदेन का पता चला। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपित की तलाश तेज की और उसे रायपुर से गिरफ्तार किया।

Advertisment

दुबई और गोवा स्थित कंपनी से मांगे दस्तावेज…

जांच में सामने आया कि दुबई की एक कंपनी ने गोवा से शराब का ऑर्डर कर भूटान भेजा था। इसी दौरान बिलासपुर में 10 पेटी शराब उतारी गई और 40 पेटी और उतारने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में गोवा और दुबई स्थित कंपनियों से दस्तावेज मांगे हैं। साथ ही भूटान से भी जानकारी तलब की गई है। पुलिस मामले में बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका जता रही है।

See also  हैदराबाद के फाइव स्टार होटल में आग लगने से हड़कंप, SRH टीम के खिलाड़ी भी थे मौजूद, देखें वीडियो...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!