Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री ने ग्राम चिर्रा निवासी किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद… उच्च शिक्षा के प्रति रुचि देखकर मुख्यमंत्री बघेल ने किरण को गिफ्ट किया लैपटॉप…

मुख्यमंत्री ने ग्राम चिर्रा निवासी किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद

खाने में परोसा गया बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कोलार, चौलाई, कांदा भाजी, दाल,आम का चटनी

उच्च शिक्षा के प्रति रुचि देखकर मुख्यमंत्री बघेल ने किरण को गिफ्ट किया लैपटॉप

राठिया परिवार ने तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान सुभाष चंद राठिया के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।

Advertisment

मुख्यमंत्री का सुभाष के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक रूप से तिलक-आरती कर, धान की बाली से बने माला पहनाकर एवं शाल श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राठिया परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद एवं आम का अचार परोसा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।

See also  ACB की गिरफ्त में रिश्वतखोर पटवारी और सहायक….एक लाख की रिश्वत लेने वाले राजस्व विभाग के कर्मचारी को नहीं आई शर्म…लगातार कार्यवाही होने के बाद भी नहीं आ रहा सुधार…

गृह स्वामी सुभाष उनकी पत्नी एवं बच्चे मुख्यमंत्री बघेल को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर खुशी से गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुभाष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री को किसान सुभाष ने बताया कि वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके पास 5 एकड़ खेत है। जिसमें वे खरीफ सहित रबी की फसल लेते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे ऋण मांफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशन वितरण, बिजली बिल हाफ योजना आदि का लाभ मिल रहा है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गृह स्वामी ने कहा कि हम जैसे साधारण व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री का आगमन हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह दिन हमारे परिवार को आजीवन याद रहेगा

See also  आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत बनेगा : अमर सुल्तानिया

उच्च शिक्षा की रुचि देखकर बिटिया को दिया लैपटॉप

किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित 3 बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास है। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उच्च शिक्षा के प्रति किरण की रुचि देखकर मुख्यमंत्री ने किरण को लैपटॉप गिफ्ट किया और आगे की पढ़ाई के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। छोटी बेटी एकलव्य विद्यालय में 8वीं में अध्ययनरत है एवं बेटा हाई स्कूल पास है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

See also  RAIPUR NEWS:छत्तीसगढ़ में क्रॉफ्ट बीयर बनाने की मिली मंजूरी, 25 लाख में मिलेगा लाइसेंस…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम साय टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसान सुभाष के यहां स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ लिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!