Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हैदराबाद के फाइव स्टार होटल में आग लगने से हड़कंप, SRH टीम के खिलाड़ी भी थे मौजूद, देखें वीडियो…

Hyderabad Fire: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पांच सितारा होटल पार्क हयात में सोमवार (14 अप्रैल) को आग लगने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी पार्क हयात होटल में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाड़ी ठहरे हुए थे। घटना के बाद तुरंत खिलाड़ियों को होटल से बाहर निकालकर दूसरे जगह शिफ्ट किया गया। जैसे ही होटल में आग लगी, स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि होटल के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी थी, जिससे पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया।

See also  शा उ मा वि. केरा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया...

एक अधिकारी ने बताया कि SRH की पूरी टीम को पार्क हयात होटल से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होटल में लगी आग तेजी से फैल गई और इमारत में घना धुआं भर गया। इससे मेहमानों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

सभी लोग होटल से बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत पहुंचे और आग बुझाई। फायर ऑफिसर वेंकन्ना ने बताया कि पहली मंजिल पर बिजली के तारों में समस्या के कारण आग लगी थी। शुक्र है कि कोई हताहत या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। अब स्थिति उनके नियंत्रण में है।

See also  गोलगप्पे खाने के बाद आफत में फंसी कइयों की जान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!