Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

JSW प्लांट में हादसा…डिप्टी मैनेजर की मौत:मॉर्निंग शिफ्ट के दौरान सेंटर प्लांट साइड पर हुई घटना, कपड़ों पर लगा मिला कीचड़

रायगढ़, 04सितम्बर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के JSW प्लांट में हादसा हुआ है। जिसमें काम कर रहे सेंटर साइड के डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, तारापुर निवासी रविंद्र डनसेना (43) JSW प्लांट के सेंटर प्लांट साइड में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। गुरुवार सुबह उनकी ड्यूटी ए-शिफ्ट में लगी थी। वे समय पर ड्यूटी पर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद प्लांट परिसर में अचानक हादसे का शिकार हो गए।

अस्पताल में मौत की पुष्टि

घटना के बाद साथी मजदूरों ने अधिकारियों को जानकारी दी और रविंद्र को गंभीर हालत में जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

See also  गोठान से जुड़कर महिलाओं के समूह ने 9 लाख 19 हजार 882 रूपये का आय अर्जित किया... सब्जी उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और मुर्गी पालन से संवरी जिंदगी... महासमुंद के ठूठापाली ग्राम की महिला स्व सहायता समूह लिख रही हैं सफलता की कहानी...

कपड़ों पर कीचड़ लगा हुआ था

Advertisment

भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि, सुबह करीब 9 बजे हादसे की सूचना मिली थी। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के कपड़ों पर कीचड़ लगा हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!