Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर चांपा में 56 लाख रुपए से अधिक का अवैध गांजा और नशीली टेबलेट को नष्ट किया गया…

जांजगीर चांपा, 22 सितम्बर। जांजगीर चांपा पुलिस ने जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के माध्यम से 56 लाख रुपए से अधिक का अवैध मादक पदार्थ गांजा और नशीली टेबलेट को नष्ट किया है।

यह नष्टीकरण PIL कोटाडबरी चांपा के प्लांट (भट्ठी) में जलाकर किया गया। गांजा और नशीली टेबलेट को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जप्त किया गया था, जिसका प्रकरण का निराकरण हो जाने से जलाकर नष्ट किया गया। कुल 16 प्रकरण में 280 किलो 880 ग्राम गांजा कीमती 56,17,600/₹ और 1560 नग टेबलेट कीमती 10296/₹ को विधिवत जलाकर नष्ट किया गया है।

नष्टीकरण की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), श्रीमती नीलिमा डीग्रस्कर सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी जांजगीर-चाम्पा, डॉ अजय भगत (जुनियर वैज्ञानिक) पर्यावरण संरक्षण अधिकारी बिलासपुर, प्रदीप जोशी रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक सावन सारथी, निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक देवनारायण रत्नाकर, जगदीश्वर प्रसाद, श्याम सुंदर जांगडे जिला अपराध शाखा जांजगीर-चाम्पा, प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चाम्पा के प्रबंधक सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisment
See also  गर्म तेल में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, सगाई समारोह में खेलते-खेलते कड़ाई के पास पहुंचा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!