Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

AAP में आशुतोष गोपाल का कद बढ़ा, मिली बड़ी जिम्मेदारी… बने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता

जांजगीर से प्रदेश की सियासत तक बढ़ा दायित्व, अब मीडिया और जनता के बीच मजबूती से रखेंगे पार्टी की बात

जांजगीर-चांपा। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने आशुतोष गोपाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

आशुतोष गोपाल पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पहले जांजगीर युवा जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली और इसके बाद युवा प्रदेश संगठन मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ वे लगातार जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाते रहे हैं।

अब प्रदेश स्तर पर बुलंद करेंगे पार्टी की आवाज

See also  KORBA : बांकीमोगरा पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई, रेलवे ट्रैक काटकर चोरी करने वाला सक्रिय कबाड़ गिरोह पकड़ा

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में आशुतोष गोपाल की भूमिका बेहद अहम होगी। वे अब आम आदमी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और प्रदेश से जुड़े जनसरोकार के मुद्दों को जनता और मीडिया के सामने रखने का काम करेंगे।
शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। पार्टी की जनहितकारी नीतियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने और संगठन की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

“पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी”

Advertisment

नई जिम्मेदारी मिलने पर आशुतोष गोपाल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली विधायक मुकेश अहलावत तथा प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया।

See also  लिवर में फैट जमना शुरू होने के बाद किन बीमारियों का खतरा रहता है?

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। संगठन को मजबूत बनाने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए वे लगातार काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा आम जनता के अधिकारों, पारदर्शी शासन और बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए समर्पित है। प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

आशुतोष गोपाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय आशुतोष गोपाल को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

See also  विष्णु देव सरकार के 90 दिन बेमिसाल,,पूरी हुई गारंटी मोदी की, तो छत्तीसगढ़ में चलती रही विष्णु देव सरकार के विकास की बयार, प्रेसवार्ता में भईया लाल राजवाड़े, कृष्ण बिहारी सहित भाजपा नेताओं ने बताया उपलब्धियों भरी रही साय सरकार...

अब देखना होगा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में आशुतोष गोपाल जनहित के मुद्दों को किस अंदाज में उठाते हैं और छत्तीसगढ़ की सियासत में आम आदमी पार्टी की आवाज को कितनी मजबूती से आगे बढ़ाते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!