Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिक्षक साथी के निधन पर टीचर्स एसोसिएशन की संवेदनशील पहल, परिजनों को सौंपी ₹12,704 की संवेदना राशि

जांजगीर चांपा/ बलौदा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बलौदा ने अपने दिवंगत शिक्षक साथी के परिवार के प्रति संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। शासकीय प्राथमिक शाला बिरगहनी च में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सुनील कुमार क्रिश्चयन के 25 सितंबर को आकस्मिक निधन के बाद एसोसिएशन द्वारा संवेदना योजना के माध्यम से ₹12,704 की राशि एकत्रित की गई।

शनिवार को उनके गृह ग्राम बिर्रा में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनके धर्मपत्नी श्रीमती सारिका, पुत्र एलिस एवं पुत्री अलिसा को संवेदना राशि प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

See also  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी...

2015 से संचालित है संवेदना योजना

एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुरुद्वान ने बताया कि शिक्षक साथी के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संघ द्वारा वर्ष 2015 से संवेदना योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 37 से अधिक दिवंगत शिक्षक साथियों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों, जिलों तथा संवेदनशील शिक्षक साथियों के सामूहिक आर्थिक सहयोग से अब तक ₹17 लाख 12 हजार से अधिक की संवेदना राशि एकत्रित कर दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को प्रदान की जा चुकी है।

Advertisment

शिक्षक समुदाय ने पेश की मानवीय मिसाल

See also  मूवी आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा, शुक्रवार को सपत्नीक आर्टिकल 370 फिल्म देखने मैग्नेटो माल पहुंचे थे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुरुद्वान ने संवेदना योजना को संघ की संवेदनशील एवं अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि किसी शिक्षक साथी के असमय निधन के बाद उसके परिवार को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें कठिन समय में संबल प्रदान करना संघ की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय द्वारा एकजुट होकर किए जा रहे इस प्रयास से दिवंगत शिक्षक के परिवार को विपरीत परिस्थितियों में सहारा मिलता है।

शोकसभा में सेवानिवृत्त प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधानपाठक एवं शिक्षक विद्यासागर देवांगन, सुरेश कुमार लहरे, सियाराम जांगड़े, नवरतन प्रसाद रात्रे, रामकिशोर शुक्ला, शिव कुमार सिंह, संघ के सुशील साहू, दादू सिंह राज, राजेश साहू, अनिल साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं दिवंगत शिक्षक के परिजन उपस्थित रहे।

See also  अवैध रेत का पहाड़, प्रशासन बेखबर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!