छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाला आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाला आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना चाम्पा से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सिवनी के अटल चौक बूढ़ी मंदिर के पास एक व्यक्ति धारदार फरसा को लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, SDOP चापा यदुमणी सिदार को अवगत कराया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया। टीम के द्वारा ग्राम सिवनी अटल चौक के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकुर राठौर निवासी ग्राम सिवनी बताया जिसके कब्जे से एक धारदार फरसा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, प्रधान आरक्षक पुष्पा साहू, आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा



