Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का किया गया शुभारंभ…

गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का किया गया शुभारंभ
 
      जांजगीर-चांपा। कलेक्टर  के निर्देशन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जांजगीर में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओ.आर.एस. का पैकेट तथा डायरिया से पीड़ित बच्चों को ओ.आर.एस. तथा जिंक टेबलेट दिया जा रहा है। पखवाड़े में सभी स्वास्थ्य संस्था में ओ.आर.एस. कॉर्नर स्थापित किया गया है। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र में 20 जून से 04 जुलाई तक पखवाड़ा आयोजित किया जाना है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. जागृति एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  अकलतरा में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट का चंद घंटों में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार लूटी गई बाइक, मोबाइल और वीडियो बनाने में इस्तेमाल तीन मोबाइल जब्त, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई 2026। अकलतरा थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल तथा वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने एक दोस्त के साथ अकलतरा क्षेत्र स्थित नहर के पास बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दोनों का मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। जब पीड़िता और उसके साथी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवती के साथ बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ की गई और उसका मोबाइल फोन लूटकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 417/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 296, 115(2), 309(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान बीरू धीवर और ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर, दोनों निवासी ग्राम खटोला, थाना अकलतरा के रूप में की। पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल, पीड़िता से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में बीरू धीवर (30 वर्ष) एवं ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर (20 वर्ष) शामिल हैं। दोनों ग्राम खटोला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!