Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवार को दिया निमंत्रण, घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से की मुलाकात शाल, श्रीफल से किया सम्मानित…

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवार को दिया निमंत्रण,

घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से की मुलाकात शाल, श्रीफल से किया सम्मानित,

शहीद संजय यादव की मुर्ति का अनावरण उनके जन्मदिवस के अवसर पर 21 मार्च को किया जाएगा

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव के परिजनों से मिलने राजधानी रायपुर के अजाक थाना के पीछे स्थित पुलिस कॉलोनी उनके निवास में पहुंचे। उन्होंने शहीद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रध्दांजलि अर्पित की। परिजनों को शाल, श्रीफल, मिठाई एवं फल देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद परिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय का निमंत्रण संदेश लेकर आया हूं।

See also  पं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में "शिक्षक दिवस" कार्यक्रम का आयोजन...

उन्होंने परिजनों से बात कर उनका कुशलक्षेत्र पूछा। उनके परिवार के फोटो एलबम को भी देखा। परिजनो ने बताया कि टिकरापारा थाना के पास स्कूल का नामकरण शहीद संजय यादव के नाम पर किया गया है किन्तु आज तक स्कूल में उनकी मूर्ति नहीं लगाई गयी है। उपमुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शहीद की मूर्ति उनकी जन्मदिवस के अवसर पर 21 मार्च को स्थापित किये जाये। 21 मार्च को मूर्ति अनावरण में स्वयं उपस्थित भी होंगे। इस अवसर पर उनके परिजन उपस्थित थे।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा कैंप में घात लगाये नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें 13 वीं वाहिनी के 2 जवान शहीद हो गये। घटना की खबर मिलते ही पुलिस पार्टी मदद के लिये मदनवाड़ा कैम्प के लिए रवाना हुई। पुलिस पार्टी जैसे ही ग्राम-कोरकोट्टी जंगल थाना-मानपुर रोड क्रासिंग के पास पहंुची वैसे ही एक जबरदस्त धमाका हुई एवं विस्फोट के पश्चात पुलिस व नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें वीरता पूर्वक लड़ते हुये शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव वीरगति को प्राप्त हुये।

See also  रास्ता रोककर  लूट करने वाला फरार आरोपी को  जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!