Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में “शिक्षक दिवस” कार्यक्रम का आयोजन…

पं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में “शिक्षक दिवस” कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर-चांपा। पं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में “शिक्षक दिवस” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संचालक विनोद कुमार बंसल, दोनो महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश शर्मा तथा डॉक्टर रित्वीज तिवारी, उप प्राचार्य सिंपल रजक थे।
कार्यक्रम का आयोजन दोनों महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सुव्यवस्थित सज्जा के साथ किया गया। कार्यक्रम को बांधते हुए छात्रों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में यह कहा गया कि शिक्षकों के बिना यह मानव जीवन सार्थक नहीं है। हर किसी के जीवन में एक गुरु या शिक्षक का होना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम सभी को सदा शिक्षकों का मान-सम्मान करना चाहिए। और उनकी बातों पर अमल करना चाहिए। जिंदगी में यदि हम थोड़े भी सफल होते हैं, तो इसका श्रेय हमारे माता-पिता के बाद जिन्हें जाना चाहिए वो है हमारे शिक्षक।
छात्र- छात्राओं द्वारा भाषण तथा नृत्य का आयोजन भी किया गया। जिससे गागर में सागर भर गया। इस कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार विजयवार, बबीता मधुकर, धनेश्वरी कुर्रे, ममता साहू, रश्मि, नीलेश सोनी, तेरस दिनकर, पुष्कर दिनकर, भरत लाल बंजारे ,शिवरात्रि साहू, मनीष साहू, सतीश महंत, मनोज बंजारे, प्रगति, राम कुमारी, जे. पी. खरे, अनुभव साहू, तरुण टंडन, स्नेह लता कश्यप,रजनी साहू तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

See also  CG Police CAF Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! सशस्त्र बल में होगी 1816 पदों पर भर्ती, जानें कैसे होगी परीक्षा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!