Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रास्ता रोककर  लूट करने वाला फरार आरोपी को  जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रास्ता रोककर  लूट करने वाला फरार आरोपी को   जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी अजय कुमार कुशवाहा  निवासी बनारी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 29 जून 23 को  शाम के समय राशन लेने पुटपुरा गया हुआ था जो वापस आते समय रास्ते पुटपुरा नाला के पास पुटपुरा निवासी कुमार ऊर्फ रोबोट और उसका एक अन्य साथी प्रार्थी के मोटर सायकल को सामने से रोककर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर डराते हुए प्रार्थी के पेंट के जेब में रखे 20,000/रूपये को लूट कर ले गए  है की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 431/23  कायम कर विवेचना किया गया।
आरोपियों द्वारा घटना घटित कर अपने सकुनत से फरार था जिसकी लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुआ कि कुमार उर्फ रोबोट अपने घर पुटपुरा आया हुआ है की  सूचना पर आरोपी के निवास स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी  को पुलिस हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी से 20,000/रूपए लूट करना अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी द्वारा अपने मेमोरंडम में लूट किए 20 हजार को आपस में 10-10 हजार रुपए बांटना तथा बटवारा 10 हजार रुपए में से 09 हजार खर्च करना बताया जाने से आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से बचा हुआ 1,000/ रूपए को ग्वाहों के समक्ष बरामद किया गया शेष रकम को खर्च करना बताया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पता तलास जारी है।
आरोपी कुमार ऊर्फ रोबोट  उम्र 20 वर्ष निवासी पुटपुरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत को  गिरफ्तार कर 06 अगस्त 23 को न्यायिक भेजा गया हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णो, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  IPL 2026: कोहली ने रचा इतिहास, 800 चौके और 300 छक्के पूरे, एक ही मैच में कई उपलब्धियां

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!