Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रेल मंडल बिलासपुर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण, रायगढ़ स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर विस्तार से हुई चर्चा…

रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज रेलमार्ग से बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम प्रवीण पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ रायगढ़ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे। इस मौके पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव के मार्गदर्शन में रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर वृहद कार्ययोजना के साथ काम किया जा रहा है। इसका अधिकतम लाभ रायगढ़ रेलवे स्टेशन को मिले इसके लिए स्थानीय स्तर पर लॉन्गटर्म प्लानिंग के साथ रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिससे जल्द रायगढ़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो और यात्री सुविधाओं को विस्तार मिले।

See also  सूडान में हुए भूस्खलन ने ले ली 200 बच्चों की जान

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ रेलवे परिसर के मुख्य द्वार पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए एक अन्य टिकट काउंटर शुरू करने, यात्रियों के लिए वैकल्पिक एंट्री मार्ग तैयार करने, निर्माणाधीन लाइन का काम पूरा करने, ट्रेनों की गति बढ़ाने और नये ट्रेनों के स्टापेज को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हम यहां यात्रियों को कितनी बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं इसके लिए सभी विकल्पों पर कार्य हो रहा है। वित्त मंत्री चौधरी ने स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में डीआरएम पांडेय से जानकारी ली। इस दौरान राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद रहा।

See also  पेपर लीक पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को मंजूरी

इस दौरान रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित रेलवे व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!