Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल ने राजनांदगांव में भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन, विकास कार्यों की प्रशंसा…

रायपुर। भारत सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अवलोकन राजनांदगांव जिले में गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल द्वारा किया गया। गौरतलब है कि गोवा राज्य के पत्रकारों का दल छत्तीसगढ़ राज्य भ्रमण पर है। इसी कड़ी में भारत सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का पत्रकार दल द्वारा देखा गया। गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल ने राजनांदगांव जिले के अंजोरा में किए गए वृक्षारोपण, निर्माणाधीन मिनी परकोलेशन टैंक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा चंदन निर्माण एवं रंग-गुलाल पैकेजिंग, ग्राम अंजोरा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र, ग्राम आरला में अमृत सरोवर, ग्राम टेड़ेसरा में आरोहण बीपीओ सेंटर को देखा गया। पत्रकार दल ग्राम अंजोरा में ग्रामवासियों से रूबरू हुए और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत चल रहे मिनी परकोलेशन टैंक कार्य तथा 10 एकड़ भूमि पर किए गए वृक्षारोपण की बहुत सराहना की। उन्होंने वृक्षारोपण क्षेत्र में किए जा रहे सिंचाई साधनों को देखा और पौधों की देख-रेख करने वाले परिवार से बातचीत की। यहां एक-एक परिवार 400-400 पौधों की देखरेख कर रहे हैं। वृक्षारोपण अंतर्गत आम, कटहल, अमरूद, काजू, नारियल जैसे फलदार पौधे लगाए गए हैं। यह कार्य मनरेगा अंतर्गत किया गया है। एक परकोलेशन टैंक पहले से बना हुआ है, जिससे पौधों में सिंचाई की जा रही है। मिनी परकोलेशन का कार्य मनरेगा अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें 100 दिन का रोजगार ग्रामीणों को मिल रहा है। ग्राम अंजोरा में खास बात यह है कि यहां मनरेगा के अंतर्गत श्रमिक महिलाएं काम कर रही हैं।

See also  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की समीक्षा की, धान उपार्जन केन्द्रों की नियमित करें मॉनिटरिंग- कलेक्टर, किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या ना आए, कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों और बैंक मैनेजर को दिए निर्देश...

पत्रकार दलों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अंतर्गत बनाए जा रहे चंदन निर्माण एवं हर्बल गुलाल की पैकेजिंग के कार्य को देखा और सराहना की। समूह की महिलाओं ने बताया कि गणेशा गुलाल कंपनी से अनुबंध किया गया है और समूह की महिलाओं ने ऋण लेकर कार्य प्रारंभ किया है। जय बाबा कुटी स्वसहायता समूह द्वारा कार्य किया जा रहा है। गणेशा हर्बल गुलाल कंपनी द्वारा कच्चा माल प्रदाय और मार्केटिंग किया जा रहा है। समूह द्वारा मशीन क्रय कर उत्पादन कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं को माह में लगभग 5 हजार रूपए से अधिक की आमदनी हो रही है। पत्रकारों के दल ने वहां के पैकेजिंग, चंदन निर्माण की प्रशंसा की। पत्रकार दलों ने टेड़ेसरा स्थित आरोहण बीपीओ सेंटर का अवलोकन किया और वहां बीपीओ सेंटर में 1200 से अधिक युवाओं को कार्य करते हुए देखा। शासन द्वारा अधोसंरचना उपलब्ध कराई गई है। यहां टेक्नोटास्क कंपनी द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण देकर व्यापक स्तर पर रोजगार प्रदान किया गया है। राजनांदगांव जिले के साथ दुर्ग, भिलाई, सहित राज्य के 16 जिलों के युवा रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

See also  Chhattisgarh हाईकोर्ट की शिक्षा विभाग को फटकार, प्रमोशन से वंचित करना अन्यायपूर्ण

जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने पत्रकार दलों से भेंट की। इस दौरान पत्रकार दलों ने बताया कि मनरेगा अंतर्गत किए गए मिनी परकोलेशन टैंक एवं वृक्षारोपण कार्य तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मनरेगा के तहत गांव की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चंदन निर्माण एवं हर्बल गुलाल पैकेजिंग कार्य की तारीफ की। अपने घर के निकट ही समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने भारत सरकार द्वारा किए जा रहे फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा सक्रियतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। केन्द्र शासन की योजनाओं से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत जनसामान्य को लाभान्वित किया जा रहा है। वंचित एवं जरूरतमंद लोगों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, स्वाईल हेल्थ कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों तक मोबाईल वैन पहुंच रही है।

See also  एक बहरूपिया चंदा का पैसा खा गया तो दूसरा बहरूपिया कांग्रेस कार्यालय भवन का पैसा हजम कर गया: राधिका खेड़ा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!