Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विकासखण्ड स्तरीय अंगना म शिक्षा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देश पर अंगना में शिक्षा प्रशिक्षण स्थानीय बी आर सी भवन सक्ती में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की छाया चित्र की पूजन वंदन एवं राजकीय गीत के साथ हुआ। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सक्ती के पी राठौर एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राधेश्याम शर्मा ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण बी आर सी नीरा साहू, प्रिया दुबे द्वारा दिया गया। आज के प्रशिक्षण में अंगना म शिक्षा 3.0 अन्तर्गत माह जनवरी,फरवरी एवं मार्च के भाषायी एवं गणितीय गतिविधि, पढ़ाई तिहार, अंगना म शिक्षा मेला सपोर्ट कार्ड,वर्णमाला, अक्षर, गिनती, सरल शब्द पढ़ना इत्यादि के विषय मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तार से बताया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंगना म शिक्षा में विषयक मार्गदर्शन प्रदान किया गया| प्रशिक्षण में विकासखण्ड के 29 संकुलों से संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं अंगना म शिक्षा प्रभारी शिक्षिकाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किये।

See also  CG Crime News : खूनी शादी , डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह, 20 साल के युवक की गई जान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!