Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस, यूनिसेफ एवं वी द पीपल फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक मुद्दों पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन…

सक्ती। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे के आदेशानुसार ग्राम पंचायत परसदा खुर्द में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गाँव के सभी युवाओं ने मिलकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने पहले रैली निकाली और नारा लेखन करके विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई, उसके पश्चात नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में एनीमिया, टीकाकरण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, सही पोषण और स्वस्थ जीवन शैली,प्लास्टिक मुक्त भारत पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। यह पहल हमारे समाज में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित हुई।

See also  विद्यार्थियों में प्रेरणा का संचार करेंगे विश्वविख्यात मोटीवेटर अवध ओझा सर और ओपी चौधरी सर,    हरि लीला ट्रस्ट के आयोजन में 16 अक्टूबर जुटेंगे समूचे छ.ग. के लोग, निःशुल्क है रजिस्ट्रेशन जारी...

इस कार्यक्रम में हाई स्कूल, एनएसएस, भारत स्काऊट्स एंड गाइड और गाँव के सभी युवाओं ने भाग लिए। कार्यक्रम के दौरान गाँव के सरपंच अनिता साहू, एडवोकेट अनिल साहू , पंचगण, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अंगनवाड़ी कार्यकर्ता, CHO अमृता सिदार, योम प्रकाश लहरे, उदय राम और सामाजिक संस्थाओं जैसे मानव धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कबीर सागर , निवेदिता फाउंडेशन के डायरेक्टर संतान दास सहित सभी ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जिला पदाधिकारी कमला देवी गवेल, प्राचार्य सविता चौधरी, विनिता राठौर ,सुरेंद्र साहू ,राजेंद्र बेहरा,दुलार साय कुर्रे ,रूप सिंह राठिया, सुरेंद्र कुमार सिदार और यूनिसेफ़ के तरफ से जिला सलाहकार तोषित चौहान ने आवश्यक रूपरेखा तैयार कर सहयोग प्रदान किया। साथ ही, जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पिपल (CGWTP) फाउन्डेशन ने भी सहयोग प्रदान किया। हाई स्कूल परसदा खुर्द वा अन्य विद्यालयों कालेजों के युवा विद्यार्थियो ने जागरुकता कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

See also  अपहरण, लूट और हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, प्रधान सत्र न्यायाधीश जांजगीर का फैसला, हत्या कर कार लूटने वाले आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!