Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन…

देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के ’कुल उत्सव’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने कहा – शिक्षा के विकास से ही आएगा सुशासन

विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कन्हार’ सहित कई प्रकाशनों का विमोचन

Advertisment

खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पाजंलि अर्पित कर सेनानियों को नमन किया।

See also  प्रधानमंत्री मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं...

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है, आज पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्गाें में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। वे युगपुरूष थे। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ी खेलकूद एवं संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ के नये अंक सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। साय ने धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, विश्वविद्यालय के प्रमुख मार्ग ज्ञानपथ सहित विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल,  धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धरमजीत सिंह, सहित कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

See also  धर्मेंद्र और अरबाज खान 27 साल बाद फिर करेंगे साथ काम, 1998 के बाद अब इस फिल्म में आएंगे नजर

मुख्यमंत्री साय ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही सुशासन आएगा। जितनी साक्षरता और शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा। बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। शैक्षणिक संस्थानों में सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस पर राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है।

See also  पदभार संभालते ही चोरों के हौसले बुलंद! एक ही रात में कई जगह चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए गए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट में हमारी सरकार द्वारा 18 लाख आवासहीन गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया, हम 5 साल में मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे।

कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी से समारोह को अवगत कराया। इस अवसर पर नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति एलपी पटेरिया, सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति वंशगोपाल सिंह, सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलपति रविप्रकाश दुबे, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!