Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धर्मेंद्र और अरबाज खान 27 साल बाद फिर करेंगे साथ काम, 1998 के बाद अब इस फिल्म में आएंगे नजर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अरबाज खान 27 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार जल्द ही आगामी फिल्म ‘मैंने प्यार किया फिर से’ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले ये जोड़ी साल 1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में साथ दिखाई दी थी। अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी दर्शकों को रोमांचित करने वाली है।

फिल्म ‘मैंने प्यार किया फिर से’ का निर्माण पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज और सिनेबस्टर मैगजीन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रोनी रोड्रिग्स कर रहे हैं। फिल्म की कहानी और गानों के बोल भी रोनी रोड्रिग्स ने ही लिखे हैं। हाल ही में मुंबई में फिल्म का भव्य मुहूर्त समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कई फिल्मी सितारे मौजूद थे। इस लॉन्च इवेंट में राजपाल यादव, विद्या मालवदे, गणेश आचार्य, कंगना शर्मा, उदित नारायण सहित कई हस्तियों ने शिरकत की।

See also  मांगी नाव न केंवट आना, कहहिं तुम्हार मरम मैं जाना - राजेश्री महन्त, श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं केंवट समाज के शपथ ग्रहण समारोह में भी हुए सम्मिलित महन्त महाराज...

फिल्म के गानों में है उदित नारायण की आवाज
लॉन्च इवेंट के दौरान दिग्गज गायक उदित नारायण ने फिल्म का एक अनरिलीज्ड गाना प्रस्तुत किया। धर्मेंद्र ने इस मौके पर कहा कि ‘मैंने प्यार किया फिर से’ एक ‘मिक्स वेज’ की तरह है, जिसमें मनोरंजन और भावनाएं दोनों भरपूर हैं। उन्होंने कहा कि अरबाज के साथ फिर से काम करना उनके लिए एक यादगार अनुभव होगा।

अरबाज खान ने जताई खुशी
अरबाज खान ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “धरम जी के साथ फिर से सेट पर लौटना मेरे लिए गर्व की बात है। वे एक संपूर्ण संस्था हैं और उनके साथ काम करके ऐसा लग रहा है कि मेरी फिल्मी यात्रा अब पूर्ण हो गई है।”

See also  सुरक्षा और विकास के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साय सरकार की नीतियों से निखर रहा आदिवासी समुदायों का जीवन, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास...

फिल्म का निर्देशन साबिर शेख कर रहे हैं, जबकि कीर्ति कदम एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की अन्य टीम में शामिल हैं — लेखक निसार अख्तर, संगीतकार दिलीप सेन-समीर सेन, डीओपी नौशाद पारकर, एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़, कार्यकारी निर्माता हिमांशु झुनझुनवाला और कास्टिंग डायरेक्टर एकता जैन।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!