Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रेलवे एवं बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम से लोगो से ठगी कर लाखो रुपए वसूली करने वाले फरार आरोपियों को मनेंद्रगढ़ से किया गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने रेलवे एवं बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम से लोगो को ठगी कर लाखो रुपए वसूली करने वाला फरार आरोपियों को मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी  रमेश कुमार माननेवार  निवासी बालपुर थाना चांपा द्वारा 25 अगस्त 23 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था की आरोपियों  द्वारा अपने साथियों के साथ रेलवे एवं बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम से अलग-अलग लोगो को ठगी कर लाखो रुपए वसूली किया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 429/23 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 201,34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण के दोनो आरोपी घटना घटित कर फरार था जिसकी चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी जिसको साइबर सेल की मदद से उसके सकुनत रपाखेड़ा मनेंद्रगढ़ से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नौकरी लगाने के नाम से लोगो को ठगी करना बताए जाने पर तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 24 दिसंबर 23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, उनि भागवत प्रसाद डहरिया, आरक्षक खेम चंद राठौर, महिला आरक्षक मालती लहरे एवं साइबर सेल व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  पावर पॉइंट के द्वारा हिंदी को आधुनिक तरीके से पढ़ाने का प्रदेश स्तर पर प्रथम प्रयास करते अनुराग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!