Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चोरी की बाइक के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। बलौदा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी सावन दास महंत उम्र 30 वर्ष निवासी पोंच थाना बलौदा द्वारा 13 नवंबर 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया था की 05-06 नवंबर 2023 के रात्रि में अपने घर के सामने अपनी पुरानी इस्तेमाली बाइक स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी-11- बीएच-3979 को खडा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अप.क्र. 383/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवं बाइक की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने की फिराक में बस स्टैण्ड बलौदा के पास घूम रहा है, तत्काल बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। बस स्टैण्ड बलौदा के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बाइक स्पेलेण्डर चला रहे व्यक्ति को रूकवा कर नाम पता पुछने पर अपना नाम सुनिल कौशिक निवासी कोसमंदा चांपा का होना बताया जिससे बाइक के संबंध में पुछताछ किया तो रात्रि में ग्राम पोंच में चोरी करना बताया। जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया जाकर चोरी का बाइक स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी-11-बीएच-3979 को बरामद किया है।
आरोपी सुनिल कौशिक  उम्र 26 वर्ष सा. कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर- चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. केदार साहू आर. हेमंत साहू, विनोद मनहर, लखेश विष्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जांजगीर-बिलासपुर फोरलेन हाईवे में लूटपाट करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, वारदात में संलिप्त एक नाबालिग आरोपी फरार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!