Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जन्माष्टमी पर्व पर शोभा यात्रा के दौरान 5 लोगों की करंट लगने से मौत…

हैदराबाद,19अगस्त : हैदराबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शोभा यात्र के दौरान एक वाहन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया जिससे 5 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई और 4 अन्य झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात लगभग डेढ़ बजे रामंथपुर में उस समय हुई जब शोभायात्रा के दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति वाले वाहन को निकाला जा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रथ के रूप में सजाए गए इस वाहन का ईंधन खत्म हो गया और 9 लोग इसे धक्का दे रहे थे तभी एक टूटा हुआ तार वाहन पर रखी भगवान की मूर्ति के चारों ओर लगे पीतल के ढांचे के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना में झुलसे चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

See also  Raipur Drugs Supply : रायपुर का ड्रग नेटवर्क देशभर में जुड़ा, कई बड़े तस्करों के नाम सामने आए

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!