Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

 जांजगीर-चांपा। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थीया शांति बाई यादव उम्र 30 वर्ष निवाशी बगडबरी द्वारा 18 अक्टूबर 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 02 वर्ष पूर्व कांशीदास महंत द्वारा लोन दिलाने के नाम से अपने को स्टेट बैंक व मंत्रालय रायपुर में जान पहचान व पहुंच है। कई लोगो को बैंक से लोन दिलवा चुका हूं कहने लगा और तीन लाख रूपए लोन लेने से डेढ लाख रूपये शासन द्वारा छुट है कहने पर प्रार्थीया व अन्य लोगो से लोन दिलाने के एवज में 25000- 25000 रूपए कुल 1,00,000 रूपए लिया है। आरोपी काशीदास महंत पैसा लेने के बाद भी लोन नही दिलाया और पैसे मांगने पर पैसा वापस नही कर रहा है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 363/23 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान प्रार्थीया एवं उसके रिस्तेदारों का कथन लिया गया है। प्रकरण के आरोपी काशीदास महंत को बेलगहना थाना क्षेत्र से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत् गिरफ्तार  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि केशव प्रसाद साहू, आरक्षक हेमंत साहू, संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने अमोदा शक्ति केन्द्र में किया वरिष्ठजनों का सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!