छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
नाबालिक बालिका को चाकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ कर दैहिक शोषण करने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को चाकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ कर दैहिक शोषण करने का प्रयास करने वाला आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थिया द्वारा चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की 13 दिसंबर 2023 को शाम को घर पर अकेली थी तभी आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी उम्र 43 वर्ष साकिन सरखों द्वारा चाकलेट दूंगा कहकर अपने घर ले गया। छेड़छाड़ करते हुए, दैहिक शोषण करने का प्रयास किया गया है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 860/2023 धारा 376, 354, 511भादवी धारा 4, 8 पॉक्सो अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया।
विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जो जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, प्रधान आरक्षक रूद्र नारायण कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास, आरक्षक शैलेंद्र राठौर, चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



