Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ज्योतिष वास्तुकार तांत्रिक मास्टर के खिलाफ जांजगीर एसपी से शिकायत, 5 हजार 2 सौ रुपये ठगी करने का लगाया आरोप…

जांजगीर-चांपा। ज्योतिष वास्तुकार आल इंडिया खुला चैलेंज तांत्रिक मास्टर बाबा सुल्तान मिर्जा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। अपने शिकायत में प्रार्थी सच्चिदानंद उर्फ संजय शर्मा ने बताया कि बाबा सुल्तान मिर्जा तांत्रिक मास्टर जिसका स्टेटमेंट टीवी समाचार में तंत्र मंत्र के द्वारा शादी विवाह का तुरंत समाधान हेतु प्रचार किया जाता है। विगत कई महिनों से इसका समाचार एक दैनिक अखबार व टीवी में देखने के बाद में सच्चिदानंद उर्फ संजय शर्मा जो कि इससे शादी विवाह के विषय में इसके मोबाईल नम्बर डायल कर इसे अपनी समस्या का समाधान हेतु मोबाईल से 30 नवम्बर 2023 को बात किया व अपनी समस्या का समाधान हेतु कहा तो इन्होंने 3 घंटे के अंदर आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा कहा तुम तुरंत नर्गिस के एकाऊंट नम्बर जिसकी रसीद संलग्न है। 30 नवम्बर बी ग्राहक सेवा केन्द्र से नर्गिस के एकाऊंट में पांच हजार 2 सौ रूपये तत्काल भेज दिया गया लेकिन इसके द्वारा किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं किया गया व इसके मोबाईल नम्बर से बात करने पर इराने मुझे गंदी-गंदी गाली दी व अनिश्चित समय के लिए मेरी काल उठाना बंद कर दिया। शिकायकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए कहा कि  इस तांत्रिक मास्टर किंग खान बावा सुल्तान मिर्जा एक बहुत बड़ा फ्राड व धोखेबाज व्यक्ति है। शिकायकर्ता ने इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं।

See also  महिला को छेड़छाड़  करने वाला आरोपी  को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!