छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अवैध कबाड़ी संचालन करने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही….

अवैध कबाड़ी संचालन करने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। विशेष टीम गठन कर कबाड़ी चेकिंग के दौरान केरा रोड जांजगीर में मोहर सिंह राठौर के कबाड़ी दुकान में अवैध कबाड़ समान एवं चोरी के समान बरामद हुआ। जिसे पूछताछ करने पर कोई कागजात नही होना बताया तथा आरोपी दीपक राठौर अपने साथी मोहर सिंह उर्फ सोनू के साथ पाटनर शिफ्ट में कबाड़ी दुकान चलाना बताया मौके पर विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी दीपक राठौर निवासी जांजगीर को 07 जून 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, तथा 01 आरोपी मोहर सिंह उर्फ सोनू निवासी केरा रोड जांजगीर फरार है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडे,निरीक्षक कामिल हक, उप निरी बनाफर, प्रधान आर मो तोफिक, बलबीर सिंह, आरक्षक नितिन, दीपक, अजय का सराहनीय योगदान रहा।



