Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

 200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार,  विशेष टीम की कार्यवाही…

 200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार,  विशेष टीम की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। विशेष टीम द्वारा  200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 ग्राम देवरी नाला में 100 बोरी महुआ लहान मिलने तथा ग्राम पोड़ीदहला में 105 बोरी महुआ लहान मिलने से विशेष टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विधान सभा निर्वाचन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। 28 अक्टूबर 2023 को मुखबीर सूचना से मिला की थाना शिवरीनारायण एवम अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर ग्राम रिंगनी, पोड़ीदहला में रेड कार्यवाही किया गया आरोपी  प्रियांशु कस्यप उम्र 19 साल निवासी रिंगनी के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब, आरोपी रामलखन यादव उम्र 54 साल निवासी पोड़ीदहला के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल जुमला 200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 24,000 रुपए बरामद किया गया है।
आरोपी प्रियांशु कस्यप के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 475/23 धारा 34 (2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत तथा आरोपी रामलखन यादव के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 551/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी  यदुमणि सिदार, निरी. तुलसिंह पट्टवी, निरी. अशोक दुवेदी, निरी. कमलेश शेंडे, उपनिरी. भवानी सिंह चौहान, आरक्षक अर्जुन यादव, प्रदीप दुबे, महिला आर रचना शांते एवम विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अदालतें आदेश जारी करने के लिए AI टूल का न करें इस्तेमाल, हाई कोर्ट का सख्त आदेश…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!