Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में अवैध शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई…

जिले में अवैध शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई
 
 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई । सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि वृत्त पामगढ के अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण के चिन्हांकित स्थान सबरिया डेरा में कार्यवाही की गई। ग्राम कमरीद के सबरिया डेरा बांधा तालाब  एवम नाला के किनारे से आसवित 130 बल्क लीटर महुआ शराब  एवं  1200 किग्रा महुआ लाहन  बरामद होने से  आब. अधि. की धारा 34 (2)  के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ ही भारी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री आदि नष्ट किए गए।
         ग्राम खरखोद में भक्तिन बाई के मकान से आसवित 10 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद किये जाने पर आब अधि की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।ग्राम कोसला में विजय कुर्मी के मकान से आसवित 02 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद किये जाने पर आब अधि की धारा 34(1 ) क के तहत प्रकरण कायम किया गया। कार्यवाही में 142 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 1200 किग्रा महुआ लाहन (नष्ट) किया गया। उक्त संयुक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज राठौर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक रमेश सिदार, यीवरेश कुमार, घनश्याम प्रधान, सुनील रात्रे शामिल थे।

See also  बिना फिटनेस और टैक्स के अब सड़को से गुजरना पड़ेगा मंहगा, परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमैटिक ई-चालान की व्यवस्था, राज्य के विभिन्न मार्ग में तैयार हुआ एएनपीआर सिस्टम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!