छपोरा के शासकीय डबरी तालाब को सचिव ने पटवाया ग्रामीणों ने लगाया आरोप, शिकायत के एक साल बाद भी नही हुई कार्यवाही, जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत छपोरा का मामला…

छपोरा के शासकीय डबरी तालाब को सचिव ने पटवाया ग्रामीणों ने लगाया आरोप
जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत छपोरा का मामला
शिकायत के एक साल बाद भी नही हुई कार्यवाही
यह सचिव जहाँ भी पदस्थ रहे भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा कार्यवाही शून्य अधिकारियों पर लग रहा प्रश्न चिन्ह?
छपोरा सचिव को पँचायत से हटवाने निर्वाचन आयोग से होगी शिकायत
सक्ती। विधानसभा जैजैपुर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत छपोरा के घाट गोसाइन दाई के सामने लगभग 3 एकड़ की शासकीय डबरी तालाब को ग्राम पंचायत सचिव भागवत प्रसाद साहू ने राजनीतिक संरक्षण कहे या ऊची पहुँच दिखाकर शासकीय तालाब को पटवा देने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है तालाब को जेसीबी और डंपर की मदद से राखड़ डालकर पाटा गया है ग्रामीणों का कहना है कि डबरी तालाब को पाटने की जानकारी विभाग को नही है और न ही कोई कार्रवाई हो रही है। मालखरौदा ब्लाक क्षेत्र के गांव छपोरा में करीब तीन एकड़ का एक डबरी तालाब था आरोप है कि डबरी तालाब पर सचिव ने ऊची पहुच की घौस जमाते हुए शासकीय डबरी तालाब को राखड़ से पटवा देने की आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती से की गई थी लेकिन आज पर्यन्त तक कोई सुनवाई नहीं हुई। और न ही कोई जांच की गई है। तालाब को पटवाने का काम किये है राखड़ पाटने का कार्य अपने निजी क्रेसर वालो से पटवाया गया है और उसके ऊपर में मिट्टी डाल दिया गया है शासकीय डबरी तालाब को पाटने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
ग्राम पंचायत में सचिव ने करोड़ो रूपये की अफरातफरी करने का आरोप
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत छपोरा में पिछले लगभग 8 वर्षों से सचिव के पद पर जमे हुए है और सरपंच से छलकपट कर करोड़ो रूपये की हेराफेरी कर दिए है शासन प्रशासन को संज्ञान में लेते हुए 8 वर्षों की पंचायत की दस्तावेजों को जब्त कर कार्यवाही करने की जरूरत है। बरहाल जो भी हो लगातार ग्राम पंचायत छपोरा की सचिव भागवत प्रसाद साहू सुर्खियों में बने हुए है अगर इनकी कार्यकाल की जांच अधिकारी ईमानदारी पूर्वक कर देते है तो भ्रष्टाचार उजागर हो जाएगा।
सचिव अधिकारी को बरगला कर रफादफा करने की कोई कसर नही छोड़ते है जो समझ से परे हुए है।
वर्जन
मैं कल ही मालखरौदा में ज्वाइनिंग किया हु मुझे शिकायत की कॉपी नही मिला है जैसे ही शिकायत की कॉपी मिलती है तो जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा
रूपेंद्र पटेल
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत मालखरौदा



