छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
रात्रि में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

रात्रि में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने रात्रि में चोरी करने वाला आरोपी को ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी कन्हैया अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल साकिना अकलतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 14 सितम्बर को करीब 02-03 बजे दोपहर अपने गोदाम में ताला लगाकर वापस घर चला गया था जो 26 सितम्बर को सुबह 11.00 बजे जाकर देखा गोदाम का ताला टूटा हुआ था। गोदाम के अंदर जाकर देखने से गोदाम अंदर रखे जिगमा कंपनी के सिनटेक्स टंकी, वाईबरेटर मशीन, डीजल पंप, टाईल्स एंव नल का प्लास्टिकक पाईप जुमला कीमती करीब 80,000 रूपए का समान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है की रिपेार्ट पर थाना अकलतरा में अप.क्र. 482/2023 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान खिलेश दास साकिन संजय नगर अकलतरा को तलब कर पूछताछ किया जिन्होने अपना 01अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किए तथा उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 04 नग सिनटेक्स कीमती 40,000 रूपए को ग्वाहो के समक्ष बरामद किया गया है।
आरोपी खिलेश दास साकिन संजय नगर अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना जारी है, तथा अन्य आरोपी की पातासाजी जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस पटटावी सउनि अरूण सिंह,प्र.आर. संतोष यादव आर. प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन, विवेक ठाकुर टीम का सराहनीय योगदान रहा।



