Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोसमंदा कमरीद मुख्य मार्ग पर रात्रि में लूट करने वाले 02 फरार आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता…

जांजगीर-चांपा। साइबर सेल जांजगीर एवं थाना सारागांव पुलिस ने ग्राम कोसमंदा कमरीद मुख्य मार्ग पर रात्रि में लूट करने वाले 02 फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।
प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव जो कोटाडबरी से दिनांक 15 दिसंबर 24 को रात्रि समय करीबन 7.45 बजे मोटर सायकल से अपने घर सारागांव जा रहा था कि रास्ते में ग्राम कमरीद मेन रोड पिलारी नहर के पास
करीबन 8.30 बजे रात्रि तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसे रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर बैग में रखे नगदी 50,000 रुपए को लूटकर भाग गए की रिपोर्ट पर थाना सारागाव में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 126 (2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया था। गठित टीमों के द्वारा अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिन्टू निवासी गौद थाना जांजगीर को गिरफ्तार कर दिनांक 22 दिसंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण के आरोपी कोमल कश्यप एवं राहुल कुमार निर्मलकर दोनो निवासी गौद थाना जांजगीर  जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया है, जिसके कब्जे से जुमला रकम 4500 रुपये को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25 दिसंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांव, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह सायबर सेल, ASI राजेश सिंह थाना सारागांव,  प्रधानआर. मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप प्रदीप दुबे, मोहम्मद शाहबाज, अर्जुन यादव, रोहित कहरा तथा थाना सारागांव स्टाफ का सहयोग रहा।

See also  CG NEWS : कारखाने में हुए दुर्घटना की जांच जारी, श्रमिकों का बेहतर उपचार चल रहा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!