Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।
 प्रार्थी रमेशचंद जैन साकिन जवाहर पारा अकलतरा का 16 सितम्बर को ग्राम बनाहिल से बिजली का काम कर अपने घर अकलतरा स्कूटी में आ रहा था। रात्रि करीब 08.30 बजे अम्बेडकर चौक अकलतरा के पास सिसोदिया कॉम्पलेक्स के सामने आरोपी विकाश उर्फ लल्ला उर्फ विनोद भारते अपने स्कूटी से आया और प्रार्थी को जबरन मारपीट करने लगा। जिससे प्रार्थी का दांत टूट गया और जेब में रखे 5000 रूपए लूट कर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी विकाश उर्फ लल्ला उर्फ विनोद भारते के विरूद्ध अप.क्र. 461/23 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी विकाश उर्फ लल्ला उर्फ विनोद भारते साकिन अम्बेडकर चौक अकलतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से लूट का रकम 2750 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्र CG-10-A. B-6840 बरामद किया गया है एवं लूट की रकम 5000 रुपए में से 2250 रुपए को खा पीकर कर खर्च करना बताया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 17 सितम्बर 2023 को  न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बाबू लाल कोसरिया, सउनि अरूण सिंह,आरक्षक प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन, अनिल जागडे टीम का सराहनीय योगदान रहा।

See also  खाद्य सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरणीय सुरक्षा नवोन्मेष से ही संभव है: प्रोफेसर के. के. चंद्रा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!