Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र में दिवाल घड़ी का वितरण भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के द्वारा किया गया…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र में दिवाल घड़ी का वितरण भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के द्वारा किया गया
 
जांजगीर-चांपा। विश्व के सबसे शक्तिशाली जननायक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रभु श्री रामचन्द्र जी एवं अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की छायाचित्र बनी हुई दिवाल घड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म में लाखो करोड़ो हिन्दूओं का प्राचीन समय से ही भगवान राम जी में विश्वास का केन्द्र है, हिन्दू सनातन धर्म का आस्था का केन्द्र अयोध्या में भगवान श्री रामचन्द्र जी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह संभव देश के जननायक मान. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की निष्ठा और कर्मठता उनके त्याग तपस्या के कारण अयोध्या में प्रभु श्री रामचन्द्र जी का मंदिर बनना संभव हो सका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जांजगीर चांपा विधानसभा में दो नगर पालिका एक नगर पंचायत एवं 90 ग्राम पंचायतो में 3000 दिवाल घड़ी जिसमें अयोध्या में प्रस्तावित श्री रामचन्द्र जी का भव्य मंदिर एवं भगवान श्री रामचन्द्र जी की तैलचित्र दर्शायी गई दिवाल घड़ी का वितरण किया जा रहा है। जिससे आम जनमानस में काफी उत्साह का वातावरण है। जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में, प्रतिष्ठानों में, मंदिरों में, किराना दुकानों, शैलून, हॉटल, में प्रमुख व्यवसायिक  स्थलों पर लगाया जा रहा है एवं लोगो से आग्रह किया जा रहा है कि 2024 में आयोध्या में भगवान श्री रामचन्द्र जी का भव्य श्री राम मंदिर बनने जा रहा है इसमें अधिक से अधिक लोगो को सहभागिता निभानी है एवं अधिक से अधिक संख्या में भगवान श्री रामचन्द्र जी के मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने की अपील की जा रही है।
इस अवसर पर अमर सुल्तानिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, मुकेश भोपालपुरिया, जितेन्द्र खाण्डे, रमेश सोनवानी, सुधीर अग्रवाल, सुनील पाण्डेय, रामलल्ला सिंह, भुपेन्द्र साहू, संदीप पाण्डेय, संतोष राठौर, हितेश साहू, डिगेश मनहर, विकास श्रीवास, रवि पाण्डेय संतोष जब्बल, जलेश्वर संत सोनम केशरवानी, गौतम, विक्रांत सिंह, मोन्टू गोपाल सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा वितरण किया जा रहा है।

See also  Raipur News : रायपुर में अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग से मची अफरा-तफरी, भनपुरी में तंबाकू गोदाम भी जला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!