छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर हुई बैठक…

भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर हुई बैठक
जांजगीर-चांपा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर 24 एवं 25 सितम्बर को जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न मण्डलों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया जिसमें प्रचार-प्रसार, साज-सज्जा, स्वागत सभा, बाईक रैली एवं वाहन व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिया गया है। जांजगीर-ग्रामीण मण्डल एवं नगर मण्डल जांजगीर-नैला की बैठक जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर, नवागढ़ मण्डल की बैठक ग्राम कुथुर में सम्पन्न हुई। भाजपा के इस परिवर्तन यात्रा में घठोली चौक चाम्पा से कचहरी चौक जांजगीर तक 1000 की संख्या में बाईक रैली का आयोजन करने विभिन्न स्थानों पर स्वागत सभा आयोजित करने, बाजे-गाजे एवं फूल-माला व आतिशबाजी के साथ परिवर्तन रैली का स्वागत, मंदिर दर्शन एवं विशाल आम सभा होगा। इस बैठक में जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेन्द्र शर्मा, भाजयुमों के जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल के अतिरिक्त मण्डल अध्यक्ष जांजगीर-नैला आशुतोष गोस्वामी, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, शिवगोपाल कश्यप, नरेन्द्र कौशिक, निरंजन कोशले, समर्थ सिंह, अजय राठौर, राजाराम सिहानी, शैलेन्द्र पाण्डेय, नंदनी राजवाड़े, मनहरण विजयवार, गजेन्द्र सिंह, नरेन्द्र साहू, दिनेश राठौर, चून्नी राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।