छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
राज भवन में राष्ट्रपति के भोज में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष चंदेल…


जांजगीर-चांपा। गत दिवस देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के रायपुर आगमन पर राष्ट्रपति के सम्मान में माननीय राज्यपाल विश्व हरिचंदन द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस रात्रि भोज के गरिमामय समारोह में जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक एवं छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अपनी धर्मपत्नी प्रमिला चंदेल के साथ उपस्थित हुए। इस गरिमामय समारोह में प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसदगण सहित अतिविशिष्ट जन उपस्थित थे। रात्रि भोज के दौरान नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने महामहिम राष्ट्रपति से छत्तीसगढ़ के संदर्भ में समान्य चर्चा भी किए।