Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवारा मवेशी पशुओं (गायों) के सड़कों पर रहने से आये दिनों हो रही गंभीर दुर्घटना, किसानों के फसल चौपट के विरोध में व जीर्ण-शीर्ण सड़कों के विरोध में नेता प्रतिपक्ष चंदेल के नेतृत्व में भाजपा द्वारा आंदोलन कल 8 सितम्बर को…

अवारा मवेशी पशुओं (गायों) के सड़कों पर रहने से आये दिनों हो रही गंभीर दुर्घटना, किसानों के फसल चौपट के विरोध में व जीर्ण-शीर्ण सड़कों के विरोध में नेता प्रतिपक्ष चंदेल के नेतृत्व में भाजपा द्वारा आंदोलन कल 8 सितम्बर को

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा विधान सभा द्वारा अवारा पशु (गाय) सड़कों पर बड़ी संख्या में बैठे रहते है इसके कारण आये दिनों गंभीर किस्म की जानलेवा दुर्घटनाएं प्रतिदिन घटित हो रही है, सड़कों पर गौमाता (गायों) की मौत हो रही है या सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की असमय जान जा रही है, किसानों की फसल चौपट हो रही है, बर्बाद हो रही है, प्रतिदिन गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो रही है इसे लेकर व नेताजी चौक जांजगीर से कचहरी चौक जांजगीर सहित पूरे जांजगीर-चाम्पा में सड़कों की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है, सड़के अत्यंत जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण हो गई है, जिससे आये दिनों गंभीर किस्म की दुर्घटनाएं घटित हो रही है, इन सभी के विरोध में भाजपा द्वारा 8 सितम्बर, शुक्रवार को कचहरी चौक जांजगीर में दोप. 3ः00 बजे धरना प्रदर्शन/आंदोलन किया जायेगा। उसके उपरांत भारतीय जतना पार्टी के कार्यकर्ता किसान व आम नागरिकों के सहयोग से पशु एवं गायों को एकत्रित कर एसडीएम कार्यालय में बांधेंगे। इस कार्यक्रम में छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, सह प्रभारी अशोक चावलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, विधान सभा प्रभारी ज्योति पटेल, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा सहित पार्टी के अनेक जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारिगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आषुतोश गोस्वामी, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं चाम्पा मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं किसान भाईयों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

See also  महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की बड़ी पहल, स्कूल बस और यात्री बस में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन, जानिए क्या है जीपीएस व पैनिक बटन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!