Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी खिलेश्वर प्रसाद साहू  उम्र 21 वर्ष साकिन मरदा जिला बलौदा बजार के कब्जे  से शराब
108 पाव देशी प्लेन, अंग्रेजी शराब  एवं घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस मोटर सायकल सोल्ड बरामद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 06 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिला कि खिलेश्वर् प्रसाद साहू द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल से परिवहन कर रहा है, की सूचना  रेड कार्यवाही किया। सहसा मोड़ के पास आरोपी खिलेश्वर् प्रसाद साहू मिला जिसके कब्जे से 48 पाव देशी प्लेन शराब एवं 60 पाव अंग्रेजी शराब को बोरी में मोटर सायकल टीवीएस सोल्ड में बांध कर रखा था जिसको जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
आरोपी खिलेश्वर प्रसाद साहू  उम्र 21 वर्ष साकिन मरदा जिला बलौदा बजार के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में उनि राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, रामदुलार साहू, भुनेश्वर साहू  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम और डीआरएम रायपुर ने की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के कार्य में आएगी तेजी, छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं का होगा तेजी से विस्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!