Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नैला-जांजगीर में विशाल भोजली यात्रा सम्पन्न, नेता प्रतिपक्ष चंदेल हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…

नैला-जांजगीर में विशाल भोजली यात्रा सम्पन्न,
नेता प्रतिपक्ष चंदेल हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

 जांजगीर-चांपा। जांजगीर-नैला नगर के नैला मिडिल स्कूल वार्ड नं. 03 से विषाल भोजली यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें हजारों की संख्या में माताऐं-बहने, महिलाएं नये परिधान में परम्परागत भोजली लेकर भोजली गंगा के स्वर लहरियों एवं बैड बाजा के साथ निकली जिसका सभी नगरवासियों ने अनेक स्थानों पर पुष्वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रिय विधायक एवं छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित नगर व अंचल के जनप्रतिनिधिगण शमिल हुए। बाजे-गाजे के साथ यह भोजली यात्रा अपनी भव्यता को लेकर निकाली गई थी। नैला मिडिल स्कूल प्रांगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने भोजली की पूजा-अर्चना की। वार्ड नं. 01 भाठापारा, वार्ड क्र. 02 दर्री पारा से भारी संख्या में महिलाऐं व किसान भाई वार्ड क्र. 03 के मिडिल स्कूल प्रांगढ़ में पहुंचे जो नैला कुबेर पारा, स्टेशन चौक, जैन मंदिर चौक व जैन मंदिर गली, मस्जिद रोड होते हुए जूना तालाब में भोजली का विर्सजन हुआ। यहां पर स्वल्पाहार एवं प्रसाद का भी प्रबंध किया गया था। वार्ड क्र. 04, 05 एवं 09 बजरंगी पारा एवं रामनगर पारा की माताऐं-बहने भोजली लेकर जैन मंदिर चौक में इस यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर जांजगीर-नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, अरूण झाझड़िया, धमेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र पाण्डेय, संतोषी दुबे, पूनम गोस्वामी सहित आयोजन समिति के प्रमुख पूर्व पार्षद मोहन यादव, पूर्व पार्षद सहदेव कश्यप, छतराम बैगा, पूर्व पार्षद उदय कश्यप, पलाश चंदेल, ज्वाला यादव, सुनील कश्यप, राजूराज ताम्रकार, छबी कश्यप, जीतराम प्रधान, राकेश कश्यप, श्रवण कश्यप, श्यामलाल प्रधान, रोहित ताम्रकार, सुरेश प्रधान, गंगा प्रसाद कारके, मंगरू चौरसिया, मोहन लाल सूर्यवंशी सुरेश कश्यप, संजय कश्यप, रघु कश्यप, तुलसी कश्यप, खुबचंद कश्यप, जीवराखन कश्यप, सुरेश बरेठ, राधे सुर्यवंशी गुलाबचंद कश्यप, जगन्नाथ कश्यप, संदीप यादव, प्रदीप यादव, घनश्याम लाठिया, सुभाष कश्यप, रज्जू चौहान (कोटवार), भजो कश्यप, राजेश कश्यप, रामअवतार कष्यप कश्यप हजारों की संख्या में माताऐं-बहने, किसान बंधु, नगरवासी व आस-पास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

See also  विधायकों के दैनिक भत्‍ता बढ़ाने वाले संशोधन विधेयक को राज्‍यपाल ने किया मंजूर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!