Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मित्रता का प्रतिक है भोजली पर्व – भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया…

मित्रता का प्रतिक है भोजली पर्व – भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया
 
जांजगीर-चांपा। जांजगीर विधानसभा के ग्राम खोखसा में पारम्परिक रूप से भोजली उत्सव मनाया गया जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया भी शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि भोजली पर्व मित्रता का प्रतिक है, गांवों में पारम्परिक रूप से एक दुसरे के कानों में भोजली डालकर मित्रता निभाने के लिए कसमें खाई जाती है भोजली पर्व हमें भाईचारा, मित्रता के बंधन में बांध कर रखती है, भोजली पर्व सभी वर्ग के लोगो में एकता की भावना जागृत करती है, सभी वर्ग एकजूट होकर हर्षोल्लास के साथ भोजली पर्व मनाते हैं, एक दुसरे के घर जाकर भोजली देते है एवं प्रसाद बांटते हैं। ग्राम खोखसा के भोजली उत्सव कार्यक्रम में गांव के महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेषभूषा में छत्तीसगढ़ी पारम्परिक लोक गीत देवी गंगा देवी गंगा, लहर तुरंगा गीत गाया गया एवं भोजली थाल को आकर्षक ढ़ग से फूलो से सजाकर बड़े धुम धाम से बाजे गाजे के साथ गांव के तालाब में भोजली का विसर्जन किया गया जिसमें गांव के महिलाएं, पुरूष, बच्चे, बुढ़े सभी भोजली उत्सव में शामिल हुए। साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने गांव के लोगो को भोजली पर्व की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, मुकेश भोपालपुरिया, भुपेन्द्र साहू, रामलल्ला सिंह, सरपंच विनोद राज, गोलू केंवट, विक्की सिंह, विशाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, आशीष सिंह, सरोज यादव, तारा सिंह, चौहान, रामाधार केंवट, राधे सिंह, संतोष, अखिलेश यादव, अजय सिंह, हरिशंकर यादव, छतराम साहू, राजेन्द्र दुबे, राजकुमार दुबे, आकाश सिंह, नरेश यादव, प्रवीण यादव, विकास यादव, मनीष साहू, विजेता सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

See also  बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!