Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन

जांजगीर-बम्हनीडीह। पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत जयपुरिया परिवार द्वारा 13 से 19 सितंबर 2026 तक बिर्रा रोड, बम्हनीडीह में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक डा. श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और कथा स्थल पर तैयारियां जोरो से चल रही हैं।

कथा के शुभारंभ अवसर पर 13 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां, धार्मिक एवं भक्तिमय संगीत की प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

See also  चोरी के मामले में 02 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार  

अनिरुद्धाचार्य महाराज का विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम

आयोजन में अनिरुद्धाचार्य महाराज जी का विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया है जो कि कथा के बाद 6 बजे से 7 बजे तक 1 घंटे का रहेगा I इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को महाराज जी से सीधे प्रश्न पूछने और उनके सरल, रोचक एवं ज्ञानवर्धक उत्तर सुनने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम कथा आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा।

कथा का होगा लाइव प्रसारण

Advertisment

दूर-दराज से कथा में शामिल नहीं हो पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आयोजन की लाइव प्रसारण व्यवस्था भी की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण आपको साधना एवं श्रद्धा चैनल मे होगा I इसके माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे कथा, प्रवचन, भजन-संगीत एवं आयोजन के प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ में आज फिर मिले 5 नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस की सख्या बढ़कर हुई 45

सात दिनों में होंगे भगवान के विभिन्न प्रसंग

13 सितंबर को देवाप्रतिष्ठा, भागवत माहात्म्य एवं शुकदेव आगमन, 14 सितंबर को विराट स्वरूप वर्णन एवं श्री ध्रुव चरित्र तथा 15 सितंबर को प्रह्लाद चरित्र एवं गजेंद्र मोक्ष का प्रसंग होगा।
16 सितंबर को वामनावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव, 17 सितंबर को बाललीला, माखनचोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग तथा 18 सितंबर को रुक्मणी विवाह महोत्सव एवं सुदामा चरित्र का प्रसंग होगा।
कथा के अंतिम दिन 19 सितंबर को नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान एवं द्वादश स्कंध के प्रसंगों के साथ कथा का विश्राम होगा।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

See also  नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने बरामद की दो आईईडी...

जयपुरिया परिवार ने क्षेत्र सहित आसपास के गांवों एवं नगरों के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, भक्ति और धर्म के मार्ग से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!