Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे पदोन्नत होकर बने एसएसपी…

सक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे पदोन्नत होकर बने एसएसपी

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस विभाग) के द्वारा सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे सहित दो अन्य पुलिस अधीक्षक को पदोन्नति देकर एसएसपी बनाया गया है। एसपी एम आर आहिरे को प्रमोशन मिलने पर पुलिस विभाग सक्ती में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण पल के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विगत दिवस आयोजित स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में एसएसपी एम आर आहिरे के साथ ही उनका पूरा परिवार, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एसपी कार्यालय में मौजूद रहे। एसएसपी बनने पर एमआर आहिरे को बधाई देने के लिए सक्ति जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकारगण सहित जिले के सभी थाना के पुलिस अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के तीन हेड कांस्टेबलों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया हैं।

See also  प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आज से दो दिवसीय दौरे, प्रभारी मंत्री बनने के बाद सक्ती जिले में प्रथम आगमन पर जगह जगह होगी स्वागत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!