Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टोरेट में सजा समूह की दीदियों की बनाई राखियों का स्टॉल…

कलेक्टोरेट में सजा समूह की दीदियों की बनाई राखियों का स्टॉल
 
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. ज्योति पटेल ने नागरिकों से की समूह के द्वारा निर्मित राखियों को खरीदने की अपील
 
समूह की बनाई राखियों को बहनें सजाएंगी भाई की कलाई पर
 
रक्षाबंधन त्यौहार के लिए जिले की समूह की महिलाएं बना रही राखियां
 
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर कलेक्टोरेट में समूह की दीदियों द्वारा तैयार राखियों का स्टॉल लगाया गया है, जहां पर विभिन्न प्रकार के साजों सामान से तैयार की गई राखियों का विक्रय किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने धान, चावल, रूद्राक्ष, रंगीन मोती, स्टोन, ऊन से राखियां तैयार की है, जिनको हाट बाजारों सहित दुकानदारों को विक्रय करने के लिए दिया जा रहा है। इसके साथ ही समूह की दीदियां कलेक्टोरेट में स्टॉल लगाकर विक्रय कर रही हैं। यह राखियां सस्ते दामों में लोगों को मिल रही हैं। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने लोगों से अपील की है कि वह समूह के द्वारा बनाई गई राखियों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।कलेक्टोरेट में लगाए गए राखी के स्टॉल में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य ने स्टॉल अवलोकन करते हुए समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि एनआरएलएम बिहान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करते हुए त्योहारों के समय अलग अलग गतिविधियों का संचालन कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टोरेट में राखियों का स्टॉल समूह की महिलाओं द्वारा लगाया गया है। समूह की महिलाओं द्वारा जिला पंचायत, जनपद पंचायत में भी स्टॉल लगाया जाएगा। राखियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं द्वारा राखियों का निर्माण किया जा रहा है। राखियां निर्माण में जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से बाजार उपलब्ध कराने में मदद की जा रही है।
 
कलेक्टोरेट में राखियां लेने दिखा उत्साह
कलेक्टोरेट में पहुंचने वाले अधिकारी, कर्मचारियों सहित आमजनता के द्वारा राखियां खरीदी की जा रही हैं। कलेक्टोरेट में तुलसी स्व सहायता समूह खोखरा की महिलाओं ने राखी का निर्माण किया है। समूह की अध्यक्ष नर्मदा देवी सूर्यवंशी बताती हैं कि उनके समूह के द्वारा होली में भी रंग-गुलाल का स्टॉल लगाया गया था। उस दौरान समूह को बेहतर आमदनी हुई थी, उसी को देखते हुए फिर से प्रशासन की पहल पर राखी तैयार कर स्टॉल लगाया गया है। समूह के द्वारा मौली धागा, ऊन, मोती, कांच आदि का उपयोग कर राखियां तैयार की है। यह राखियां 10 रूपये से लेकर 50 रूपये तक में विक्रय की जा रही हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत रसौटा में जागृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा भी राखियां तैयार की जा रही हैं। जिनका विक्रय आसपास के दुकानदारों, बाजारों में किया गया है।

See also  जय माता दी के जयकारों के साथ मॉ दुर्गा जी की प्रतिमा का किया विसर्जन,    कृष्णा विहार कॉलोनी में रावण दहन कर बुराई का किया अंत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!