Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवक मौके से फरार

रायपुर। नवा रायपुर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर डिवाइडर के ऊपर जा फंसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार युवक काफी तेज गति से वाहन चला रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने पर गाड़ी सीधे डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के बाद कार में सवार युवक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है।

See also  भारत में विश्वगुरु बनने की क्षमता - अरुण साव, गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कुलपति समागम का समापन समारोह...

बताया जा रहा है कि युवक Skoda Auto की कार में सवार थे। पुलिस को इस घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!